
आइए मिलते हैं इंडिया के सबसे लम्बे परिवार से!
आज इस फैक्ट में मिलिए इंडिया की सबसे लम्बी फ़ेमिली से। यह हैं कुलकर्णी परिवार जिसमे शरद कुलकर्णी उनकी वाइफ सँजोत और बेटीआं मृगा और सैन्य हैं। इस परिवार के सभी सदस्यों की हाइट एवरेज से ज्यादा है। यहाँ पिता शरद की हाइट 7’2.5 इंच हैं वही उनकी पत्नी की हाइट 6 फीट 2.5 इंच हैं। मृगा और सैन्य भी 6 फीट 1 इंच और 6 फीट 5 इंच लम्बी हैं। इस फॅमिली को एक साथ देखेंगे तो विस्वास नहीं होगा लेकिन यह सब जेनेटिक्स का कमाल है।