Home शिक्षा इंसान अधिकतम कितनी ऊंचाई से कूद सकता है?

इंसान अधिकतम कितनी ऊंचाई से कूद सकता है?

दोस्तों, आपने कभी ये सोचा है की इंसान अधिकतम कितनी ऊंचाई से कूद सकता है? और उस ऊंचाई से कूदने के बाद वह कितनी देर हवा में रहेगा? अगर नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए मैं आपको बताता हूँ लेकिन उससे पहले अगर आप ये सोच रहे हैं की माउंट एवेरेस्ट दुनिया की सबसे ऊँची जगह है जहाँ से कूदने पर सबसे अधिक समय लगेगा तो आप बिलकुल गलत सोच रहे हैं क्यों की मैं यहाँ खड़ी ऊंचाई की बात कर रहा हूँ। जबकि  माउंट एवेरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी भले ही है लेकिन एवेरेस्ट की चोटी ढलान के आकार की है, न कि खड़ी चोटी के रूप में। इसीलिए अगर कोई एवेरेस्ट से कूदेगा तो वह जमीन पर आ जायेगा। अब आप सोचेंगे की माउन्ट एवेरस्ट नहीं तो मानव द्वारा बनाई गयी सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ही वह जगह है तो मैं आपको बता दूँ की आप एक बार फिर गलत सोच रहे हैं। क्यूंकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है जिससे कूदने पर कोई भी व्यक्ति  20 सेकंड तक हवा में रह सकता है। 

और जिस ऊंचाई से आदमी कूदने के बाद सबसे ज्यादा देर तक हवा में रह सकता है उसका नाम है  ट्रेंगो टावर्स। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की ट्रेंगो टावर्स हिमालय पर्वत की श्रृंखला में ही एक चोटी का नाम है जो भारत का हिस्सा हैं। लेकिन यह चोटी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानि POK में स्थित है। और  इसीलिए पाकिस्तान वाले इस पर बेवजह अपना हक जताते हैं। चढ़ाई के हिसाब से ट्रेंगो टावर्स दुनिया के सबसे दुर्गम पर्वत हैं, जिनपर चढ़ना टेढ़ी खीर है। एवेरेस्ट पर तो आय- दिन लोग चढ़ते ही रहते हैं। ट्रेंगो टावर्स की ऊंचाई 1350 मीटर है जो एकदम खड़ी ऊंचाई प्रदान करते हैं।अगर कोई व्यक्ति ट्रेंगो टावर्स से कूदेगा तो उसे ज़मीन तक आने में 30 सेकंड का समय लगेगा।और इस पर्वत की छोटी से 1992 में ऑस्ट्रेलिया के Glenn Singleman and Nic Feteris ने यहाँ से कूदकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *