
इस देश की जेलों में है केदियों की सबसे ज्यादा कमी।
दोस्तों जहाँ एक ओर हमारे देश के लगभग सभी जेलों में क्षमता से दोगुने कैदी हैं वहीं दुनिया का एक देश ऐसा भी है जो अपने जेलों को भरने के लिए दूसरे देशों से कैदियों को इम्पोर्ट करता है इतना ही नहीं इस देश में कैदियों की इतनी कमी है की यहाँ के सरकार को पिछले कुछ सालों में अपने 19 जेलों को बंद करना पड़ा है। दोस्तों मैं जिस देश की मैं बात कर रहा हूँ उस देश का नाम है नीदरलैंड। अब आप सोच रहे होंगे की क्या नीदरलैंड में अपराध नहीं होते? तो मैं आपको बता दूँ की नीदरलैंड में अपराध तो होते हैं लेकिन उनके लिए सजा के प्रावधान कम कर दिए गए हैं।
2004 के बाद से नीदरलैंड सरकार के द्वारा उठाए गए कईं कदमों के चलते देश में क्राइम का ग्राफ तेजी से गिरा है। नए कानूनों में सजा की जगह सुधार पर जोर दिया गया। अब यहाँ मामूली अपराध करने वाले लोगों को जेल में नहीं ठूसा जाता बल्कि उनके पैरों में एक मॉनिटरिंग रिंग डाल दी जाती है और उन्हें रिहा कर दिया जाता है। इससे अपराधी नॉर्मल जिंदगी भी जीता रहता है और पुलिस की निगाह में भी रहता हैं।
अपनी जेलों में कैदियों की कमी के चलते ही नीदरलैंड सरकार ने पिछले साल नार्वे से लगभग 240 कैदी इम्पोर्ट करके अपनी जेलों में रखे।दोस्तोँ फिलहाल नीदरलैंड की जनसंख्या 1.7 करोड़ है और केवल 91 लोग जेल में बंद हैं यानी औसतन1 लाख जनसंख्या में केवल 69 कैदी वहीं अमेरिका में प्रति 1 लाख जनसंख्या पर 716 कैदी हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा है ।