
एक हज़ार साल पहले भारतीय खाना ऐसा था !!
दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है की जैसी डिशेस आज हमारे यहाँ देश के अलग अलग हिस्सों में आज खाई जाती हैं क्या आज से एक हज़ार साल पहले भी भारतीय खाना ऐसा ही था। नहीं भी सोचा तोह भी बतादूँ की खानपान की जो आदतें आज हमारे समाज में हैं वैसी हमेशा से नहीं थी। 1000 साल पहले तो न हमारे पास आलू था और न ही टमाटर। जी हाँ ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर गेहूं बाजरा चावल, गन्ना, मसाले, दालें आदि ही हमारे यहाँ की प्रमुख फसलें थी और यही खानपान का हिस्सा भी।
यूरोपीय फसलों में सबसे पहले आलू ,शकरकंदी, शिमला मिर्च ,मक्का, टमाटर ,अमरुद ,मूंगफली, और पपीता जैसी फसलों ने सौलवी और सत्रवीं सदी में हमारे यहाँ एंट्री की।कोको और सूरजमुखी जैसी फसलें तो अभी हाल ही में 20वी सदी की शुरुआत में हमारे यहाँ आई हैं। तो अब सोचिये इन सब फसलों और सब्ज़िओं के बिना ऐसी कितनी चीज़े होंगी जो हमारे पूर्वजों ने कभी चखी भी नहीं लेकिन आज वो हमारे खानपान की आदतों का एक हिस्सा हैं।