
ऐसे जानवर जो सालों तक रहते हैं अपनी माँ के गर्भ में !
दोस्तोँ, इंसानों में बच्चा नौ महीने तक मां के गर्भ में ही पलता-बढ़ता है और फिर जन्म लेता है लेकिन कईं जीव ऐसे भी हैं जिनका गर्भकाल सालों का होता है। आज मैं आपको कुछ ऐसे जानवरों के बारें में बताऊंगा जिनका गर्भकाल सबसे लंबा होता है।
सबसे पहले है ऊंट!
रेगिस्तान का जहाज कहा जाने वाला ऊंट 13 से 15 महीने गर्भ में पलने के बाद पैदा होता है। ऊंटनी औसतन 410 दिन के गर्भ के बाद बच्चे को जन्म देती है और एक बार में यह एक से ज्यादा बच्चे को ही जन्म देती है।
दूसरे है डॉल्फिन!
दोस्तोँ दुनिया के सबसे बुद्घिमान जीवों में शुमार डॉल्फिन का गर्भकाल 17 से 19 महीने का होता है।
तीसरा है हाथी!
हाथी की बुद्घिमानी के बारे में आपको बताने की ज़रूरत तो नहीं। लेकिन आपको हथिनी की तकलीफ के बारे में जानकार ज़रूर हैरानी होगी जो अपने बच्चे को करीब करीब दो साल तक अपने गर्भ में पालती है।लेकिन हाथिनी के गर्भकाल के बारे में सुनकर अगर आपको आश्चर्य हुआ है तो बतादूँ कि एक जीव ऐसा भी है जो उससे भी ज्यादा टाइम तक गर्भ धारण करता है। दोस्तों ब्लैक सैलेमेंडर का गर्भकाल 24 से 36 महीने का होता है। लेकिन यह भी सबसे लम्बा गर्भ धारण करने वाला जीव नहीं है।
शार्क की कुछ स्पेसीस का गर्भकाल सबसे ज्यादा लम्बा याने की साढ़े तीन साल तक का हो सकता है । है न अविश्वसनीय?