Home सामान्य ज्ञान किस्सा भारत के पहले मतदाता का!

किस्सा भारत के पहले मतदाता का!

दोस्तों वोट हमारे लोकतंत्र की ताकत है | इसे से सरकारें बनती और बदलती हैं | लेकिन क्या आप जानते हैं की आज़ाद भारत में सबसे पहला वोट किसने डाला था |अगर नहीं तोह बतादूँ की कल्प , हिमाचल प्रदेश के रहने वाले श्याम सरन नेगी आज़ाद भारत के पहले और सबसे बुज़ुर्ग वोटर हैं| नेगी करीब 16 लोकसभा और 12 विधानसभा चुनावों में अपने मत का इस्तेमाल कर चुके हैं|

लेकिन उनका देश के पहले वोटर बनने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है |दरअसल भारत में पहली बार “लोकसभा चुनाव” तो फरवरी 1952 में हुए थे लेकिन हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में पाँच महीने पहले अक्टूबर 1951 में ही लोकल लोगों से वोट डलवा लिए गए थे ,क्योंकि सर्दिओं में बर्फ के कारण इन सुदूर इलाकों के निवासियों को मतदान केन्द्र तक पहुँचने में दिक्कत होगी|

इसी के चलते श्याम सरन नेगी जो पेशे से शिक्षक रहे हैं ने 25 अक्टूबर 1951 के दिन देश का पहला वोट डाला था करीब 100 बसंत पार कर चुके श्याम सरन नेगी का स्वास्थ्य अब अच्छा नहीं रहता लेकिन उनकी हिम्मत और हौसला अब भी बरक़रार है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *