
कैसे आप भी थे 2006 के पर्सन ऑफ दी ईयर!
आज का योर ओन फैक्ट हमे भेजा है अगमदीप सिंह ने। अगम अपने फैक्ट में लिखते हैं की टाइम मैगज़ीन ने 2006 में दुनिया के हर इंसान को पर्सन ऑफ़ दी ईयर चुना था। जी हाँ दोस्तों अगम का कहना बिलकुल सही है। आप भी शायद जानते होंगे की टाइम दुनिया के एक सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित मैगज़ीन है। हर साल यह मैगज़ीन दुनिया में सबसे ज्यादा 100 influential लोगों की लिस्ट निकालती है और एक पर्सन ऑफ़ दी ईयर भी चुनती है।
दोस्तों 2006 में टाइम मैगज़ीन ने अपने दिसंबर इशू में एक कंप्यूटर की तस्वीर पर you लिखा था as पर्सन ऑफ़ दी ईयर। दरअसल वह हर उस पाठक, दर्शक और ऑनलाइन यूजर का शुक्रिया अदा कर रहे थे जिनके कंट्रिब्यूशंस से विकिपीडिया, यूट्यूब, मिस्पास और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर जनरेटेड कंटेंट सबके लिए अवेलेबल हो पाया।