
क्या आप गूगल सर्च की हिडन ट्रिक्स के बारें में जानते हैं?
दोस्तों क्या आप गूगल सर्च की हिडन ट्रिक्स के बारें में जानते हैं। अगर नहीं तो इनमे से कुछ मैं आपको इस फैक्ट में आपको बताऊंगा जिस से आप भी इन कूल ट्रिक्स को गूगल पर आज़मा सकते हैं।सबसे पहले हैं गूगल ग्रेविटी। सर्च में टाइप करे गूगल ग्रेविटी और जब आप इस पेज पर क्लिक करेंगे तो देखेंगे की गूगल होमपेज के सभी एलिमेंट्स जैसे ग्रेविटी के प्रभाव में आ गए हो वैसे गिरने लगेंगे। हालाँकि उन पर क्लिक करके आप सही वेबपेज पर ही पहुंचेंगे। ग्रेविटी के बाद अगर आपको चीज़ें थोड़ी टेडी पसंद हैं तो आप सर्च बार में टाइप करें गूगल askew, लिंक पर क्लिक करने से आपका गूगल कुछ ऐसा हो जाएगा। जी हाँ टेड़ा।
यही नहीं आप गूगल होमपेज पर गूगल की जगह अपना नाम लिखकर भी होमपेज बना सकते हैं और इसके लिए आपको सर्च करना होगा गोगलोंगो जिस लिंक पर फिर क्लिक करके आप अपने नाम का सर्च इंजन भी बना सकते हैं। जैसे यहाँ हमने बनाया है। इसके अलावा गूगल मिरर सर्च करने पर आपको सब कुछ उल्टा परछाई जैसा नज़र आएगा और ज़ेरग़ रश सर्च करने पर आप एक गेम भी खेल सकते हैं जिसमे कुछ कलर्ड बॉल्स आपकी सेअर्चेस को खाने की कोशिश करती हैं और आपको उन्हें बचाना होता है।अगर आप गूगल को एक गुलाटी मारते देखना चाहते हैं तो आप गूगल पर टाइप करें दो अ बार्रेल्ल रोल और गूगल आपके लिए बार्रेल्ल रोल कर देगा। फ्लिप अ कॉइन या रोल अ डाइस जैसी इंस्ट्रक्शंस भी आप गूगल को दे सकते हैं जिन्हे यह फॉलो करता है।
इंटरेस्टिंग है न तो आप भी तय करिएगा और हमे बताएगा कौनसी ट्रिक आपको सबसे ज्यादा पसंद आयी.