Home सामान्य ज्ञान क्या आप जानते हैं की सूरज को यह ऊर्जा मिल कहां से रही है?

क्या आप जानते हैं की सूरज को यह ऊर्जा मिल कहां से रही है?

दोस्तोहमारा सूरज याने की सन करोड़ों अरबों सालों से चमक रहा है इंसान के अस्तित्व में आने से भी पहले से। इस तारे का निर्माण 4.6 अरब साल पहले गैस के बादलों के रूप में हुआ था और अंदाजा है कि यह कम से कम 5 अरब सालों तक चमकता रहेगा लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं की सूरज को यह ऊर्जा मिल कहा से रही है? कैसे वो 24सौ घंटे लाइट और हीट एनर्जी बिना ब्रेक के देता रहता है। वो कौनसा फ्यूल हैं जो इस गर्मी और रौशनी को बनाने में लगता है? तो दोस्तों आपको बतादें की सूरज दरअसल एक बहुत ही बड़ा परमाणु रिएक्टर है।सुरज पर तापमान और दबाव इतना ज्यादा है कि हाइड्रोजन हाइड्रोजन के परमाणु मिलकर हीलियम परमाणु बन जाते हैं। इसे हम फ्यूज़न कहते हैं।

इस प्रक्रिया में बहुत ज्यादा एनर्जी पैदा होती है जो हीट और लाइट के रूप में हमे मिलती है। सूरज के कोर में हर सेकंड 620 मिलियन मीट्रिक टन हाइड्रोजन 606 मिलियन मीट्रिक टन हीलियम में बदल जाती है। और इसी रिएक्शन के रिजल्ट के रूप में सूरज हमे बेशुमार एनर्जी देता है। सन के कोर का तापमान 1.5 करोड़ डिग्री सेल्सियस होता है यही नहीं बाहरी सतह पर भी उसका तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहता है। कुछ समझ में आया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *