
क्या आप जानते हैं फ़िनलैंड ने दुनिया में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री को चुना !
10 दिसंबर 2011 के दिन फ़िनलैंड देश ने एक इतिहास रचा। फ़िनलैंड ने दुनिया में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री को चुना जिसकी उम्र सिर्फ 34 बरस है और यही नहीं आपको जानकार हैरानी होगी की वो एक महिला हैं। नाम है सना मरीन। सना एक समलैंगिक प्रेमी जोड़े की गॉद ली हुई संतान हैं जिनके अभिभावक उनके बचपन में ही अलग हो गए थे। सना शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है। वह पहली बार राजनीति में 2008 की में आयी थी और जब अपने पहले चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था तब उनकी उम्र महज़ 22 वर्ष थी।
दोस्तों आपको बतादें की फ़िनलैंड दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक हैं। इस देश की व्यवस्था ऐसी है की यहाँ पृस्ठभूमि उम्र और लिंग से ज्यादा काबिलियत को सराहा जाता है। सना मरीन का फ़िनलैंड की प्राइम मिनिस्टर बन एक बार फिर पश्चिम के इन देशों का हमसे कईं दशक आगे होने का साबुत है। कभी हमारे देश में एक नौजवान महिला अपनी काबिलियत पर प्रधानमंत्री जैसा ताकतवर पद पा लेगी यह सोचना थोड़ी बेमानी लगता है। जब तक हम चुनाव में नौजवान पड़े लिखे लोगों की जगह बूढ़े अनपढो को चुनेंगे तब तक कुछ बदलेगा कैसे। देश बदलना है तो पहले सोच बदलो।