
क्या आप दूसरे देशों के VIP कल्चर के बारे में जानते हैं?
दोस्तों आप सभी अपने देश यानि भारत के vip कल्चर के बारे में तो जानते ही होंगे। आजादी के बाद से जो भी पार्टी राज्य या केंद्र की सत्ता में आई है वो अपने नेताओं किसी ना किसी तरह का पोस्ट देकर vip कल्चर को बढ़ावा देती आ रही है लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं की जर्मनी,जापान,अमेरिका ब्रिटेन जैसे देश में कितने VIP हैं और भारत में कितने अगर नहीं जानते तो मैं आपको बता दूँ की आधिकारिक रूप से चीन में 435,जर्मनी में 142,जापान में 125, अमेरिका में 252 VIP, ब्रिटेन में 84 VIP, फ़्रांस में 109 वीआईपी हैं। जबकि अपने भारत में 5,80,000 से भी अधिक VIP हैं। जरा सोचिये उनके-सुरक्षा के खर्च के बारे में, फ्री फ्लाइट के खर्च, यात्रा के खर्च, फ्री बिजली-पानी और सैकड़ों तरह की सब्सिडी के बारे में जो उन्हें सरकार देती है। इन सब का खर्च देश का आम आदमी उठाता है। यह बात सच में हैरान कर देने वाली है। इस फैक्ट को जानने के बाद क्या आपको ये नहीं लगता की VIP कल्चर खत्म होना हमारे देश के लिए अति आवश्यक हो गया है।यदि हाँ तो आप इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर कीजिये ताकि ये जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके। साथ ही निचे कमेंट कर बताइये की आप इस बारे क्या सोचते हैं?