
दुनिया की सबसे लम्बी कविता कौन सी है?
दोस्तो, इस फैक्ट की शुरुआत एक हिंदी पोएम से“ जो खोजता है मिलता नहीं जो मिलता है खोजता नहीं आदमी इसीलिए फलता नहीं फूलता नहीं”यह तो छोटी सी पोएम थी लेकिन क्या आप जानते हैं की दुनिया की सबसे लम्बी पोएम कौनसी है? दोस्तों आप में से कई को यह जानकार हैरानी होगी कि विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य या एपिक पोएम महाभारत है जिसे वेदव्यास ने लिखा था। इस महाकाव्य कविता में संस्कृत के लगभग एक लाख दोहे हैं और इसलिए इसे दुनिया का सबसे लंबा महाकाव्य माना जाता है। यह प्राचीन महाकाव्य कौरव और पांडवों के बीच हुए युद्ध से संबंधित एक रचना है जिसमे हजारों पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां है। इसमें 74000 से भी ज्यादा छंद और लगभग 18 लाख शब्द है। महाभारत का एक मुख्य उद्देश्य जीवन के 4 लक्ष्यों को पूरा करना है जो हैं धर्म अर्थ काम(आनंद) और मोक्ष।