Home सामान्य ज्ञान मानव द्वारा बनाई गई सबसे तेज़ चीज़ क्या है?

मानव द्वारा बनाई गई सबसे तेज़ चीज़ क्या है?

दोस्तोँ क्या आप जानते की मानव द्वारा बनाई गई सबसे तेज़ चीज़ क्या है? नहीं कोई गाडी नहीं न ही कोई मिसाइल न कोई प्लेन ।इस तस्वीर में इंसान की बनाई सबसे तेज़ चीज़ दिख रही है। कुछ समझ नहीं पाए तो बतादूँ की यह मैनहोल कवर ही इस दुनिया की सबसे तेज़ चीज़ है। लेकिन सुनकर हैरानी तो हुई होगी की ऐसा क्या है इस मैनहोल यानी सीवर के ढक्कन में जिसने सारी बाइक्स प्लान्स और रॉकेट वगैरह के भी रिकॉर्ड तोड़ दीए। तो आइये जानते हैं कि इसके पीछे की कहानी क्या है।

1945 की शुरुआत में अमेरिका ने परमाणु बमों के परीक्षण शुरू कर दिए थे। पहले पहले तो सारे परीक्षण धरती की सतह पर ही किये जाते थे। पर 1950 के दौरान वहाँ के लोगों ने सोचा की क्यों न परीक्षण जमीन के नीचे किये जाएँ।जमीन के अंदर पहली बार 27 अगस्त 1957 को परीक्षण किया गया जब एक बहुत बड़ा गड्ढा किया गया और उसमे परमाणु बम को रखा गया। फिर इसके ऊपर 2 टन कंक्रीट डाला गया और गड्ढे को बंद करने के लिए 4 इंच का स्टील का ढक्कन लगाया गया।बम के फटते ही कंक्रीट भाप में बदल गया जिसके दबाव के कारण ढक्कन इतना तेज़ उड़ा कि वो कभी भी वापस ज़मीन पर नहीं गिरा। 

जब हाई स्पीड कैमरों से मैनहोल के इस ढक्कन की स्पीड निकाली गयी तो पाया गया की उसके ऊपर उड़ने की स्पीड 2 लाख किलोमीटर प्रति घंटा (2 km/h) या 70 किलोमीटर प्रति सेकंड था। दोस्तों किसी भी चीज़ को धरती से बहार निकलने के लिए सिर्फ 11 km प्रति सेकंड की स्पीड चाहिए होती है। और इसीलिए अगर  वो किसी ऑब्जेक्ट से टकराया नहीं होगा तो आज भी अंतरिक्ष की सैर कर रहा होगा। अब आप अंदाज लगा सकते हैं की ये मैनहोल कवर कितना तेज़ रहा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *