
ये थी दुनिया की smartest bird!!
दोस्तो आज हम जानेंगे दुनिया की smartest bird के बारे में। दुनिया में ऐसे कईं काबिल और जीनियस लोग हुए हैं जिन्होंने अपने दिमाग के बूते पूरी दुनिया को हैरत में डाला है लेकिन आज इस फैक्ट में मैं आपको बताऊंगा एक ऐसे बर्ड के बारें में जो इतनी स्मार्ट है की उसका नाम गुइनेस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल है। वह किसलिए अभी बताता हूँ मिलिए पक से जो बुदगी प्रजाति का एक तोता है और पक के नाम रिकॉर्ड दर्ज है ‘बर्ड विथ दी लार्जेस्ट वोकैबुलरी इन दी वर्ल्ड’ होने का।
जी हाँ दोस्तों पक के शब्दकोष में 5-10 नहीं बल्कि 1728 शब्द थे जिनका इस्तेमाल यह तोता बात करने के लिए करता। यही नहीं पक कईं अलग अलग शब्दों को जोड़ना और सेंटेंस बनाना भी जानता था।6 महीने के एक लम्बे डॉक्यूमेंटेशन पीरियड और 21 वालंटियर्स के कईं सेशंस स्टडी करने के बाद पक के नाम यह रिकॉर्ड 1995 में दर्ज हुआ। लेकिन अफ़सोस की बात यह है दोस्तों की तब तक पक की एक tumour की वजह से सिर्फ 5 साल की उम्र में मौत भी हो चुकी थी।