
ये व्यक्ति था दुनिया का सबसे बदकिस्मत इंसान!
दोस्तों क्या आप उस बदकिस्मत व्यक्ति की सच्ची कहानी के बारे में जानते हैं जिसके जिन्दा रहते उसके शरीर पर तीन बार बिजली गिरी सो गिरी लेकिन मरने के बाद भी उसकी कब्र पर बजली गिरी और कब्र को फाड़ दिया नहीं जानते तो दोस्तों उस बदकिस्मत इंसान का नाम था वाल्टर समरफोर्ड जो ब्रिटेन का रहने वाला एक आम आदमी था। वाल्टर के साथ पहली बार यह घटना साल 1918 में घटी थी जब विश्व युद्ध के समय उनकी तैनाती बेल्जियम में थी। बिजली गिरने की वजह से उसकी कमर के नीचे का पूरा हिस्सा पैरालिज़्ड हो गया तह। दूसरी घटना पहली घटना के ठीक छह साल बाद यानी साल 1924 में घटी।
रिकवरी के बाद वॉटर कनाडा में एक नयी ज़िन्दगी जी रहा था। एक दिन वह मछली पकड़ने के लिए पास ही के एक तालाब में गया जहां एक बार फिर उसपे बिजली गिरी। इस बार उनके शरीर के दाईं ओर के आधे शरीर में लकवा मार गया। दो साल में वॉटर फिर से पूरी तरह ठीक हो गए और घूमने फिरने लगे। लेकिन बिजली ने उनका पीछा नहीं छोड़ा 1930 में एक बार फिर 6 साल बाद पार्क में टहलते हुए वाल्टर समरफोर्ड पर आसमान से बिजली गिरी। यह तीसरी बार था जब उनके ऊपर बिजली गिरी थी। इसके बावजूद उन्होंने दो साल तक जिंदगी के साथ संघर्ष किया और आखिरकार 1932 में उनकी मौत गई।
वाल्टर समरफोर्ड की मौत के बाद उनके परिजनों ने उन्हें कनाडा के वैंकूवर में स्थित माउंटेन व्यू कब्रिस्तान में दफना दिया।लेकिन बिजली मौत के बाद भी वॉटर के पीछे लगी रही उनकी कब्र के ऊपर एक बार फिर बिजली गिरी जिससे उनकी कब्र के ऊपर लगाया गया पत्थर चकनाचूर हो गया। यह घटना भी तीसरी घटना के ठीक छह साल बाद घटी थी। है न गज़ब लेकिन सच।