
सबसे महंगी पेंटिंग कितने में बिकी होगी?
दोस्तों आपने कईं बार सुना होगा की किसी महान आर्टिस्ट की पेटिंग की नीलामी हुई और वो करोड़ों अरबों में बिकी। कला की कोई कीमत नहीं लेकिन क्या आप जानते हैं आज तक की सबसे मेहेंगी पेंटिंग कितने में बिकी होगी? नहीं जानते तो जान ले की महान पेंटर लियोनार्डो द विंसी की 500 साल पुरानी एक पेंटिंग ‘साल्वाटर मुंडी’ 2017 की एक नीलामी में लगभग 3 हजार करोड़ में बिकी थी और इसके बाद यह अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग बन गयी इससे पहले सबसे महंगी पेंटिंग पाब्लो पिकासो की ‘द वीमेन ऑफ अल्जियर्स’ थी।
पिकासो की यह पेंटिंग 2015 में 1200 करोड़ रूपए में बिकी थी। इन दोनों ही पेंटिंग्स की नीलामी क्रिस्टी ने करवाई थी। साल्वाडोर मुंडी का मतलब दुनिया का रक्षक होता है और यह उन चुनिंदा 20 पेंटिंग में शामिल है जिन्हे पूरे दावे के साथ विन्ची द्वारा पेंटेड माना जाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी दोस्तों की यह पेंटिंग लगभग 500 सालों तक गायब थी और ऐसा भी माना जाता है की सन 1950 में इसे नकली करार देकर 45 डॉलर या फिर 3500 रूपए में ख़रीदा गया था। उस से भी हैरानी की बात तो यह है दोस्तों की 2017 की उस नीलामी के बाद यह पेंटिंग फिर कभी नहीं देखि गयी।