
lockdown के टाइम पे एक व्यक्ति द्वारा की जाने वाली इस खोज से विज्ञान भी हैरान है!
कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत सहित विश्व के अधिकतम देशों में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा हुआ है।विश्व क्व अधिकतर देशों में सारे पेशे बंद कर दिए गए हैं और सब लोग घरों में बंद हैं।लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं की एक ऐसे ही lockdown के कारण एक शख्स ने एक ऐसी चीज की खोज कर डाली जिसने विज्ञान के क्षेत्र में एक नै क्रान्ति लाने का काम किया। दोस्तों आपको बता दूँ की यह खोज सदी के महान वैज्ञानिक आइज़क न्यूटन ने साल 1665 में किया था। दरअसल 1665-66 में लंदन में प्लेग की महामारी फैली थी, जिसके दौरान लगभग एक लाख लोग मारे गए थे। उस समय 23-वर्षीय न्यूटन कैम्ब्रीज विश्विद्यालय में पढ़ रहे थे और प्लेग की वजह से विश्विद्यालय बंद होने पर उन्हें अपने बचपन के घर ‘वूलस्टोर्प मनोर’ लौटना पड़ा था।
वूलस्टोर्प घर के बगीचे में समय बिताते हुए ही न्यूटन को एक पेड़ से सेब गिरता हुआ दिखा।ऐसा माना जाता है की उसी सेब को देखकर न्यूटन के मन में सवाल खड़ा हुआ कि “सेब टूटकर हमेशा नीचे की ओर ही क्यों जाते हैं, दाएं-बाएं या ऊपर क्यों नहीं?”…इस विचार से न्यूटन को LAWS OF UNIVERSAL GRAVITATION को विकसित करने में मदद मिली। 1667 में न्यूटन इन सिद्धांतों के पत्र के साथ कैंब्रिज लौटे और कुछ समय में प्रोफेसर बन गए। उन्होंने ग्रेविटी सिद्धांत के शोध को 1687 में प्रकाशित किया। क्वारंटीन के दौरान न्यूटन ने विज्ञान में क्रांति ला दी और इतिहास में उनका नाम अमर हो गया।तो दोस्तों मेरी सलाह यह है की आप भी इस lockdown पॉजिटिव रहे और अगर आप भी न्यूटन की तरह इतिहास में अपनी जगह बनाना चाहते हैं तो कुछ नया करें।